बच्चे पढ़ लिख कर अपने माँ बाप और गांव का नाम रोशन करें – अनिल राय
नाका ( मरवाही)
बच्चे पढ़ लिख कर अपने माँ बाप और गांव का नाम रोशन करें और अपना अच्छा भविष्य बनाएं। शिक्षा के द्वारा ही हम अपनी गरीबी को दूर कर सकते हैं। शिक्षा के माध्यम से ही हम प्रकृत्ति को समझ को समझ सकते हैं।शिक्षा हमें अच्छाई और बुराई में फर्क करना सिखाती है। उक्त उद्गार आज नाका संकुल में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरदरी श्री अनिल कुमार राय जी ने कही। और इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया और बच्चों पुस्तक और ड्रेस वितरण किया।
इस अवसर पर पालकों , शिक्षकों और बच्चों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ व्याख्याता श्री रामनाथ बनर्जी ने कहा कि बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और उच्च शिक्षा हासिल करें। उन्होंने बताया की मिडिल स्कूल नाका से आठवीं पास होकर हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरदरी में पढ़ने वाले बच्चों का दसवीं बारहवीं का रिजल्ट बहुत अच्छा रहता है, ये मिडिल स्कूल नाका में शिक्षकों की अच्छी मेहनत का असर है।
इस संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को शिक्षक श्री निदेश पुरी और नाका के संकुल शैक्षिक समन्वयक मोहम्मद जहीर अब्बास ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर व्याख्याता रामनाथ बनर्जी जी ने मिडिल स्कूल नाका से पास आउट कक्षा दसवी में 86 प्रतिशत अंक के साथ पास होने वाले नाका के छात्र अनिल कुमार मराबी को भी याद किया और बच्चों को इसी तरह मेहनत करके पढ़ाई का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नाका के सरपंच श्रीमती मालती मुकेश कुमार सरयाम के प्रतिनिधि के तौर पर उपसरपंच भीम सिंह जी, प्राथमिक शाला नाका के प्रधान पाठक जलेश्वर प्रसाद साव, शिक्षक हरिदीन लहरे, अमित कुमार बैगा,प्राथमिक शाला बीजा डांड के प्रधान पाठक चंद्र कुमार डहरवाल जी, पालक इतवार सिंह, तीरथ प्रसाद, दलबीर सिंह,चंद्रभान सिंह, श्रीमती सीता बाई, रामबाई, एवं अन्य पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बच्चों को अंत में समोसा मिक्सचर जलेबी आदि का भी वितरण किया गया।