गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 4 शिक्षकों को प्रदेश स्तरीय लोक सेवा गौरव सम्मान ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में शिक्षा-साहित्य-कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बिलासपुर में आयोजित “लोक सेवा गौरव सम्मान प्रादेशिक सम्मेलन 2026” में जिले का गौरव बढ़ा है। सम्मेलन में हमारे जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चार शिक्षकों को शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदेश स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित शिक्षकों में आलोक शुक्ला- शिक्षा एवं साक्षरता में योगदान हेतु, पीयूष गुप्ता – कला व संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य हेतु ,अजय चौधरी – शैक्षणिक नवाचार व मंच संचालन तथा बलराम तिवारी – संस्कृति संरक्षण व शिक्षा में उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है।

 

सम्मेलन में सभी चारों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही मंच पर सभी शिक्षकों को रिबन लगाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 

इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों ने बधाई दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणा है। सभी ने आगे भी इसी समर्पण से कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed