गोरखपुर रेलवे ओवरब्रिज की मांग एक महीने बाद भी बेनतीजा, नागरिक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन के लिए ज्ञापन सौंपा।
गौरेला पेंड्रा मरवाही ग्राम पंचायत गोरखपुर में रेल्वे लाईन में रेल्वे फाटक बंद रहने के कारण वर्षों से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को प्रतिदिन घंटों इंतजार करना पड़ता है।
इस रेलवे फाटक को पार कर लगभग बीस ग्राम पंचायत, इंदिरा गांधी ट्राइबल युनिवर्सिटी अमरकंटक, जिला जेल स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, अस्पताल, कोर्ट कचहरी आदि का रास्ता है, इन सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों की प्रतिदिन आवाजाही गोरखपुर रेलवे फाटक को पार करके होती है ऐसी स्थिति में गोरखपुर रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
उक्त विषय को लेकर नागरिक संघर्ष मोर्चा द्वारा एक माह पूर्व रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था जिस पर रेलवे प्रशासन एवं जिला प्रशासन की मध्यस्थता में कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया गया था।
आज ज्ञापन सौंपे एक माह बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं आने की स्थिति में पुनः शांति पूर्ण जन आंदोलन करने का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा गया।
ज्ञापन बृजलाल सिंह राठौर के नेतृत्व में सौंपा गया इस अवसर पर अशोक साहू, अफसर खान, निलेश साहू, ठाकुर घनश्याम सिंह, रोहणी राठौर, राजेश यादव आदि मौजूद थे।