सेवा संकल्प अभियान : जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन शिविर में 187 मरीजों ने स्वास्थ लाभ लिया, नशामुक्त गांव नशामुक्त भारत बनाने शपथ दिलाया गया

0

पेण्ड्रा / जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने विकासखंड पेण्ड्रा के ग्राम कुड़कई के माता चौरा स्थल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर उपस्थित डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां और परामर्श दिया। शिविर में 187 मरीजों ने पंजीयन करा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया। वहीं रक्तदान कर समाज में मानव सेवा की मिशाल पेश करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। साथ ही शिविर में उपस्थित जनों को नशामुक्त गांव नशामुक्त भारत बनाने शपथ दिलाया गया।

 

02 अक्टूबर शुक्रवार को अपने जन्म दिन के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह द्वारा समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा गया। शिविर का उद्घाटन सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने किया। शिविर में विभिन्न बीमारियों जैसे नाक, कान, गला, स्त्री रोग, चर्मरोग, दंत रोग, हृदय रोग जैसे विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सहायकों की टीम मौजूद रही। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया और दवा वितरित किया। साथ ही रक्त जांच के साथ साथ रक्त दान जैसी सुविधा भी शिविर में उपलब्ध थी। जिसमें भागवत कथा वाचक पंडित राजेंद्र कृष्ण पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, बजरंग दल संयोजक सागर पटेल सहित अन्य ने रक्त दान किया।

 

उक्त शिविर को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच स्थानीय जन सहित स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, पंडित राजेन्द्र कृष्ण पांडे, शिखा सिंह, अंकुर गुप्ता, अनूप विश्वकर्मा, गोलू राठौर, महेश बंका, केशव पांडे इत्यादि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed