शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

0

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कटनी/विजयराघवगढ़।। विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पहले महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद प्रकरण विजयराघवगढ़ थाने में स्थानांतरित कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी की पत्नी पीड़िता की परिचित होने के कारण दोनों परिवारों के बीच संपर्क था। आरोप है कि आरोपी पिछले कुछ समय से पीड़िता पर बातचीत का दबाव बना रहा था। पीड़िता के अनुसार, उसके पति के घर से बाहर रहने के दौरान आरोपी ने 15 जून 2026 को उसके घर में जबरन दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत उर्फ शेरा मिश्रा (49 वर्ष), निवासी ग्राम बडगइयां सलैया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर न्यायिक हिरासत में जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed