मार्शल आर्ट ताईक्वाण्डो शिविर सम्पन्न, सफल खिलाड़ियों को मिली बेल्ट प्रोन्नति
मार्शल आर्ट ताईक्वाण्डो शिविर सम्पन्न, सफल खिलाड़ियों को मिली बेल्ट प्रोन्नति
कटनी।। मध्यप्रदेश ताईक्वाण्डो संघ से संबद्ध जिला ताईक्वाण्डो संघ द्वारा आयोजित मार्शल आर्ट ताईक्वाण्डो प्रशिक्षण शिविर एवं बेल्ट प्रोन्नति टेस्ट का अंतिम सत्र जिला संघ के प्रशिक्षण हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अंतिम चरण में प्रशिक्षक पैनल ने खिलाड़ियों की तकनीकी एवं व्यावहारिक परीक्षा लेकर विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के परिणाम घोषित किए।
व्हाइट से यलो बेल्ट के लिए रितिका खरे, सचिन तिवारी एवं श्रेया जैन सफल रहे। यलो से हाई यलो बेल्ट में श्रेष्ठ सोनी, अभिमन्यु नायक, अनुस्मिता नायक, एकांश चौरसिया, स्वदिश गुप्ता, रूद्रप्रताप सिंह ठाकुर, प्रताप राज सिंह ठाकुर तथा श्रीजा सोनी ने सफलता प्राप्त की।
इसी प्रकार हाई यलो से ग्रीन बेल्ट के लिए युवांश अग्रवाल, अनादिक जैन, मोसित जैन, वैष्णवी तिवारी, सिद्धी डेंगरे, रिद्धी जैन, अवनी वोहरा एवं देवेश चतुर्वेदी क्वालीफाई हुए। ग्रीन से हाई ग्रीन बेल्ट में निशिका झा एवं शुभांग सोनी सफल रहे, जबकि हाई ग्रीन से ब्लू बेल्ट के लिए नमामि सोनी एवं आयुषी वसानी को प्रोन्नत घोषित किया गया।
बेल्ट टेस्ट परीक्षा का संचालन ब्लैक बेल्ट थर्ड डॉन प्रकाश बरसैंया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रेफरी विकास नामदेव, आशीष लहोरिया एवं मनोज जैन ने परीक्षा संपन्न कराई।
कार्यक्रम के अंत में जिला ताईक्वाण्डो संघ के अध्यक्ष डॉ. दीपक सक्सेना, विनय कनकने, सुधेश टुड़हा, शैलेन्द्र डेंगरे, गोविन्द गुप्ता एवं बंटू बिलैया ने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।