पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

0

पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
कटनी।। स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले मनचले आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। दिनांक 01/07/2026 को नाबालिक बालिका के द्वारा छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे आवेदन दिया गया जिसके अवलोकन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 74,75,351(3) BNS 7,8 पाक्सो एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अर्जुन हल्दकार पिता फकीरे लाल हल्दकार उम्र 41 साल निवासी ग्राम मढ़ाना थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed