पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम को भेंट किया गया जीपीएम की विशेष पहचान ‘विष्णु भोग’ चावल

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 04 जुलाई 2026/ पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के जिला प्रवास के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले की विशिष्ट पहचान एवं स्थानीय उत्पाद ‘विष्णु भोग’ चावल का पैकेट उन्हें भेंट कर स्वागत किया। यह चावल जिले के बिहान अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित किया जा रहा है, जो स्थानीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का उत्कृष्ट उदाहरण है। कलेक्टर डॉ. देवांगन ने पुलिस महानिदेशक को ‘विष्णु भोग’ चावल की विशेषताओं तथा इसके उत्पादन में महिला स्व-सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी भी दी।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने जिले की विशिष्ट कृषि उपज एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘विष्णु भोग’ चावल केवल स्थानीय उत्पाद नहीं, बल्कि महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का प्रतीक है। ऐसे प्रयास स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही जिले की विशिष्ट पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed