रामलीला मैदान से हटाया अतिक्रमण, निगम का सख्त संदेश सार्वजनिक भूमि पर कब्जा नहीं होगा बर्दाश्त निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, 100 बोरी गल्ला सहित सामग्री जब्त

0

रामलीला मैदान से हटाया अतिक्रमण, निगम का सख्त संदेश सार्वजनिक भूमि पर कब्जा नहीं होगा बर्दाश्त
निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, 100 बोरी गल्ला सहित सामग्री जब्त
कटनी।। नगर निगम प्रशासन ने सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक और सख्त कदम उठाते हुए रामलीला मैदान में की गई अवैध कब्जेदारी पर कार्रवाई की है। निगमायुक्त तपस्या परिहार के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के तत्काल बाद अतिक्रमण अमले ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक स्थल पर रखी गई सामग्री को हटाते हुए लगभग 100 बोरी गल्ला सहित अन्य सामान जब्त कर पंचनामा तैयार किया।
अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान शहर का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, जहां किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा या सामग्री रखकर आमजन के उपयोग में बाधा उत्पन्न करना नियमों के विरुद्ध है। इसी के तहत निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और सामग्री जब्त की। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सार्वजनिक भूमि, सड़क, मैदान और अन्य शासकीय स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें तथा शहर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें। निगमायुक्त तपस्या परिहार के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा शहरभर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के नियमित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मुख्य बिंदु:
रामलीला मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
लगभग 100 बोरी गल्ला सहित अन्य सामग्री जब्त।
निगमायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण अमले की त्वरित कार्रवाई।
सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी।
नागरिकों से अतिक्रमण न करने और शहर की व्यवस्था बनाए रखने की अपील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!