नवनियुक्त एल्डरमैन सुदामा चक्रधारी का नर्मदांचल कुम्हार संघ ने किया सम्मान

0

 

गौरेला, 24 जुलाई। नगरपालिका परिषद गौरेला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात नवनियुक्त एल्डरमैन श्री सुदामा चक्रधारी का नर्मदांचल कुम्हार संघ, गौरेला की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

इस अवसर पर संघ की ओर से श्री मंगलेश्वर चक्रधारी ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल, जिला एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रतिनिधि को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे कुम्हार समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सुदामा चक्रधारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए नगर के विकास एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सम्मान समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव मरपची, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, पार्षद श्रीमती अरुणा चक्रधारी, कुम्हार समाज के वरिष्ठ श्री रामदास चक्रधारी, श्री फूलचंद चक्रधारी, श्री राजेश चक्रधारी, श्री किशन चक्रधारी, श्री बोला चक्रधारी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का माहौल आत्मीयता एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!