सन्नौसी के पास बोलेरो और बस की टक्कर, कई यात्री घायल

(रामनारायण पाण्डेय)
जयसिंहनगर। कल्लेह–ब्यौहारी मार्ग पर चलने वाली नगनौडी बोलेरो एवं ब्यौहारी–शहडोल मार्ग पर संचालित अरकाजा बस के बीच सन्नौसी स्थित बुद्ध विहार के पास सड़क दुर्घटना हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी, जिसमें लगभग 5 से 7 यात्री सवार थे। दुर्घटना में बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक सहित कई यात्री घायल हो गए।
घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार ब्यौहारी अस्पताल में जारी है। घायलों में ग्राम कल्लेह का एक निवासी भी शामिल है।
दुर्घटना के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।