विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन वाहन जांच, 15 वाहनों पर कार्रवाई

0
शहडोल। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक मोटर वाहन अधिनियम के तहत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन रविवार को यातायात प्रभारी संजय जायसवाल द्वारा किया शोरूम के पास नेशनल हाईवे में सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
जांच के दौरान निजी वाहनों पर अनाधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट, सरकारी स्टीकर, फैंसी नम्बर प्लेट, ब्लैक फिल्म तथा अन्य प्रतिबंधित संशोधनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान अब तक 15 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों में किसी भी प्रकार के अनधिकृत उपकरण या सरकारी प्रतीकों का दुरुपयोग नहीं करने की समझाइश भी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
शहडोल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन में नियम विरुद्ध उपकरण, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट, फर्जी सरकारी स्टीकर अथवा फैंसी नम्बर प्लेट का उपयोग न करें। विशेष प्रवर्तन अभियान 10 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!