चार साल… विकास के नाम, कटनी के काम महापौर के नेतृत्व में बदली शहर की तस्वीर, हर वार्ड तक पहुंचा विकास का प्रयास चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, कहा—जनसेवा और विकास को बनाया प्राथमिकता
चार साल… विकास के नाम, कटनी के काम
महापौर के नेतृत्व में बदली शहर की तस्वीर, हर वार्ड तक पहुंचा विकास का प्रयास
चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, कहा—जनसेवा और विकास को बनाया प्राथमिकता
कटनी।। नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और परिषद के चार वर्ष पूर्ण हो गए। इन चार वर्षों को यदि एक पंक्ति में परिभाषित किया जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि महापौर प्रीति सूरी का चार वर्ष का कार्यकाल विकास, जनसेवा और शहर के बदलते स्वरूप की कहानी बनकर सामने आया है।
नगर की सत्ता की जिम्मेदारी संभालने के बाद महापौर ने शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए वार्डों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिली। चार वर्षों में नगर के अलग-अलग हिस्सों में विकास कार्यों का विस्तार हुआ और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए।
हर कदम शहर के विकास के लिए
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के कार्यकाल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि शहर के विकास को प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखा गया। वार्डों की समस्याओं को लेकर पार्षदों के साथ समन्वय, नागरिकों की आवश्यकताओं को समझना और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से विकास कार्यों को धरातल पर उतारना लगातार जारी रहा।
शहर में सड़कों के निर्माण एवं सुधार, नालियों के निर्माण, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम स्तर पर लगातार कार्य किए गए। यही कारण है कि चार वर्षों की इस यात्रा को विकास की निरंतर यात्रा के रूप में देखा जा रहा है।

विकास का पहिया रुका नहीं, लगातार आगे बढ़ता रहा
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने चार वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि यह उपलब्धि केवल महापौर या नगर निगम परिषद की नहीं, बल्कि पूरे कटनी शहर की है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी थी, उस विश्वास को विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया गया। प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप कार्य कराने की दिशा में प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूरे होना विकास यात्रा का पड़ाव है, मंजिल नहीं। कटनी के विकास का सिलसिला आगे भी पूरी गति के साथ जारी रहेगा। शहर को बेहतर अधोसंरचना, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहेगा। चार वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम कार्यालय में मेयर-इन-काउंसिल सदस्यों एवं पार्षदों ने महापौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम परिषद ने पिछले चार वर्षों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहरहित में लगातार फैसले लिए हैं। विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति मिली है और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महापौर ने शहर के विकास को लेकर जिस प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, उसका लाभ आने वाले समय में नागरिकों को और अधिक देखने को मिलेगा। महापौर ने इस अवसर पर मेयर-इन-काउंसिल सदस्यों, पार्षदों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही कटनी को विकास की नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। चार वर्षों के सफल कार्यकाल के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महापौर को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में कटनी के निरंतर विकास की कामना की।
इस अवसर पर मेयर-इन-काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेन्द्र गुप्ता, उमेन्द्र अहिरवार, बीना बनर्जी, तुलसा गुलाब बेन तथा पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, नरेश अग्रवाल एवं जीवन चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।