डायल-112 पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, कार्रवाई होगी अधिक पारदर्शी

0

डायल-112 पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, कार्रवाई होगी अधिक पारदर्शी
कटनी।। पुलिस एवं आमजन के बीच पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में कटनी पुलिस ने नई पहल करते हुए डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस व्यवस्था से पुलिस कार्रवाई अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर बॉडी वार्न कैमरे लगाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से घटनास्थल पर की गई कार्रवाई, पुलिस एवं आमजन के बीच होने वाली बातचीत तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां उच्च गुणवत्ता की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सुरक्षित होंगी। रिकॉर्डिंग मेमोरी कार्ड में संरक्षित रहेगी, जिसका आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई बार कार्रवाई के दौरान विवाद या आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन जाती है। ऐसे मामलों में बॉडी वार्न कैमरों की रिकॉर्डिंग वास्तविक तथ्यों को सामने लाने में सहायक होगी तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच संभव हो सकेगी।


कटनी पुलिस का मानना है कि इस पहल से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा तथा ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा एवं तथ्यात्मक साक्ष्य का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!