देख रहे हैं कप्तान……चैतू की डिजिटल रिश्वतखोरी अब 50,000 तक पहुंची
शहडोल। जिले के एक थाने में डिजिटल रिश्वतखोर पर पुराने कप्तान ने तो कोई कार्यवाही नहीं की और थाने के प्रभारी ने भी उसे अपना ख़ासम खास बना लिया है, अब रिश्वत लेना अपराध नहीं रहा चाहे आप खाते में लो या फिर सीधे मांग लो, अब कोई कहने वाला नहीं है, यह तो प्रमाणित हो गया,
वर्दीवाले चैतू की मुस्कुराहट गजब की है, अपने दोनों कंधों पर डबल पट्टी लाल रंग की लगाकर चेतू जब शराब दुकान के बगल वाले बिल्डिंग पर चढ़ता है, तो उसकी मुस्कान देखते ही बनती है, चेतू ने इन दोनों फिर एक बड़ा कांड कर दिया है।
ट्रांसपोर्टरों की लड़ाई में जब मुचलके पर जमानत के लिए कुछ लोग पहुंचे तो, उन सब से प्रति मुंडी 50,000 की मांग कर दी, चेतू ने इस बार जो पहले गलती ईंट भट्ठा संचालक से अपने खाते में रिश्वत ली थी, उससे उसने नसीहत तो ले ली और इस बार उन्होंने 50-50000 नगद की बात कही, और उसके बाद कह दिया कि साहब का मूड अभी ठीक नहीं है, यह समझ लो कि तुम्हें अंदर हवालात में नहीं ले रहे हैं और अब तो बड़े वाले साहब भी शीशे में उतर चुके हैं, इसलिए जो हमारे साहब कह रहे हैं, वैसा कर लो नहीं तो कब साहब का मूड खराब हो जाए और कब धाराएं बढ़ा दी जाए कहां नहीं जा सकता।।