भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि संगठन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की शक्ति के साथ विकास एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।