चंडिका मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, श्रीमद्भागवत कथा 21 अगस्त तक होगा धार्मिक आयोजन, तैयारियां पूरी

0

चंडिका मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, श्रीमद्भागवत कथा 21 अगस्त तक होगा धार्मिक आयोजन, तैयारियां पूरी
कटनी। उपनगरीय क्षेत्र चंडिका नगर स्थित चंडिका माता मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पवित्र सावन मास के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, रुद्राभिषेक एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 21 अगस्त तक किया जा रहा है। शिव पार्थिव पूजन एवं महाभिषेक सुबह 8 से 12 बजे तक होगा। इसमे पूजन सामग्री ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क प्रदान की जायेगी। कथा रोजाना शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी। इस अवसर पर कथा प्रवक्ता अभयकृष्ण शास्त्री के मुखारबिन्द से भागतव कथा का वर्णन किया जाएगा। बताया जाता है कि आज 14 अगस्त शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी और भागवत माहात्म्य वर्णन एवं गोकर्ण कथा का वर्णन किया जाएगा।  15 अगस्त शनिवार को शुकदेव आगमन, सृष्टि वर्णन, बराह अवतार एवं भक्त ध्रुव चरित्र, 16 अगस्त रविवार को जड़भरत चरित्र, अजामिल मोक्ष, भक्त प्रहलाद कथा एवं नृसिंह अवतार, 17 अगस्त सोमवार को वामन अवतार, श्रीराम जन्म एवं बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोत्सव, 18 अगस्त मंगलवार को माखन चोरी, गोवर्धन पर्वत पूजा, छप्पन भोग एवं महारास लीला, 19 अगस्त बुधवार को  कंस वध, उद्धव गोपी संवाद एवं श्री रूकमणि श्रीकृष्ण विवाह उत्सव, 20 अगस्त गुरूवार को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष की लीला होगी। 21 अगस्त शुक्रवार को पूर्णाहुति हवन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है।  हवन प्रात: 9 बजे से, कन्या भोज 11 बजे से एवं विशाल भण्डारा 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। जय मां चंडिका मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने समस्त श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed