अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0

गौरेला। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गौरेला स्थित दत्तात्रेय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया राठौर, जिला महामंत्री कुबेर सर्राटी, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, राखी गहलोत, शिव शर्मा, सिद्धार्थ दुबे, संतोष तिवारी एवं लक्ष्मी तुर्कील सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, सादगी, राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन एवं उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed