यातायात व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे एएसपी कमल मौर्य, ब्रेथ एनालाइजर से खुद की जांच,चेकिंग में शराबी ऑटो चालक पकड़ा

0

यातायात व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे एएसपी कमल मौर्य, ब्रेथ एनालाइजर से खुद की जांच,चेकिंग में शराबी ऑटो चालक पकड़ा


कटनी।। शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने शहर भ्रमण के दौरान चांडक चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रही वाहन चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह पुलिस बल के साथ वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने मौके पर स्वयं ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान ऑटो चालक सीताराम गुप्ता पिता तुलसी राम गुप्ता, निवासी अमीरगंज, कटनी शराब के नशे में ऑटो चलाते पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब का सेवन पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। एएसपी कमल मौर्य ने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि शहर में वाहन चेकिंग लगातार प्रभावी रूप से जारी रखी जाए तथा विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराना और सड़क पर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed