चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर महापौर ने किया कटाये घाट का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

0

चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर महापौर ने किया कटाये घाट का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
कटनी।। चालीहा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कटाये घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि चालीहा पर्व आस्था और श्रद्धा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाट परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था , कचरे का तत्काल उठाव तथा पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के साथ
आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था करने के के निर्देश दिए जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।
निरीक्षण के दौरान महापौर नागरिकों से आग्रह किया कि घाट एवं नदी में किसी भी प्रकार का कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed