जिला अस्पताल में आयोजित हुआ निःशुल्क क्लबफुट शिविर,38 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

0

जिला अस्पताल में आयोजित हुआ निःशुल्क क्लबफुट शिविर,38 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
कटनी।। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी डॉ राज सिंह ठाकुर एवं सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा के मार्गदर्शन मे बच्चों के क्लबफुट (जन्मजात टेड़े-मेड़े पैर) के इलाज और परामर्श के लिए एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 38 बच्चों की स्क्रीनिंग कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की स्थिति के अनुसार तुरंत उपचार प्रक्रिया शुरू की गई। 02 बच्चों का प्रथम चरण में प्लास्टर (Poniesi Technique) किया गया। 20 बच्चों के पैर की बनावट सुधारने हेतु विशेष प्रकार के क्लबफुट शूज (Braces) निःशुल्क वितरित किए गए। वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों द्वारा हुआ
कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय से डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर (हड्डी रोग विशेषज) एवं डॉ अभिषेक चौरसिया (हड्डी रोग विशेषज) द्वारा बच्चों का गहन परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस अवसर डॉ. दीपम खरे RBSK AMO तथा (डी.ई.आई.सी) केंद्र जिला चिकित्सालय से मालती तिवारी, आभा नामदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अपनी सेवाएँ दीं। इस जन-कल्याणकारी शिविर का सफल संयोजन अनुष्का फाउंडेशन (SBI फाउंडेशन) के प्रतिनिधि अमित सोनी द्वारा किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि क्लबफुट एक ऐसी स्थिति है जिसका समय पर और सही इलाज कराने से बच्चा पूरी तरह सामान्य रूप से चलना-फिरना शुरू कर सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चों के पैरों में किसी भी प्रकार का टेढ़ापन दिखे, तो वे तुरंत जिला अस्पताल के DEIC सेंटर में संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed