बारिश के बीच महापौर ने लिया शहर की व्यवस्थाओं का जायजा

0

बारिश के बीच महापौर ने लिया शहर की व्यवस्थाओं का जायजा


कटनी। बारिश के बीच महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डों का सघन भ्रमण कर सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी और सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को तत्काल राहत के साथ स्थायी समाधान के निर्देश दिए। महापौर ने वार्ड क्रमांक-1 में साई मंदिर के पीछे निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक-3 के वल्लभनगर रोड पर बारिश के दौरान आवागमन सुचारु रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर डस्ट डलवाने तथा सड़क के स्थायी सुधार के लिए जल्द कार्य प्रारंभ कराने को कहा। विवेकानंद वार्ड में सीवर कार्य वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आवागमन व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन मार्ग की स्थिति को देखते हुए बारिश के बाद सड़क सुधार एवं आवश्यक निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। महापौर ने सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी कर समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed