सांसद ज्योत्सना महंत जी ने जफर खान जी को बनाया सांसद प्रतिनिधि, पसान क्षेत्र में हर्ष की लहर
कोरबा/पसान कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी ने पसान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता जफर खान को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
सांसद महोदया ने अपने कार्यालय में श्री जफर खान जी को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सांसद कार्यालय में मौजूद सभी लोगों ने जफर खान जी को बधाई दी।
बताया जाता है कि श्री जफर खान लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनकी जनसेवा, निष्ठा और लगातार सक्रियता को देखते हुए सांसद जी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही पसान, कटघोरा, कोरबा सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारगणों और आम जनता में हर्ष का माहौल है। लोगों ने कहा कि जफर खान जी जैसे जमीनी कार्यकर्ता को प्रतिनिधि बनाए जाने से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और तेज होगा।
इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों ने श्री जफर खान जी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।