सूरज महंत को जन्मदिन की बधाई देने जीपीएम जिले से भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे कोरबा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के पुत्र सूरज महंत के जन्मदिन के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन कोरबा पहुंचे।
कोरबा स्थित महंत निवास पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सूरज महंत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके साथ केक कटवाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
कोरबा प्रवास के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट भी की। इस अवसर पर क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों सहित विभिन्न स्थानीय विषयों पर चर्चा कर जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता संयुक्त महामंत्री, राकेश जलान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेंड्रा, अशोक शर्मा, सुखदेव सिंह ग्रेवाल, प्रशांत श्रीवास ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा सहित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन्मदिन समारोह के दौरान कांग्रेसजनों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने सूरज महंत के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
