जलकर में 50% छूट पाने का आखिरी मौका, 10 सितंबर तक शहरभर में लगेंगे विशेष वसूली शिविर संपत्ति कर के अग्रिम भुगतान पर 3% छूट, सौर ऊर्जा संयोजित भवनों को अतिरिक्त 5% की राहत

0

जलकर में 50% छूट पाने का आखिरी मौका, 10 सितंबर तक शहरभर में लगेंगे विशेष वसूली शिविर
संपत्ति कर के अग्रिम भुगतान पर 3% छूट, सौर ऊर्जा संयोजित भवनों को अतिरिक्त 5% की राहत
कटनी।। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर बकायादार उपभोक्ताओं को राहत देने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर 10 सितंबर 2026 तक तिथिवार विशेष वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जलकर राहत योजना के तहत बकायादार उपभोक्ताओं के पास बकाया जलकर की शेष राशि में 50 प्रतिशत छूट प्राप्त करने का अब केवल 8 दिन का समय शेष है।
निगम प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि 10 सितंबर तक बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट का लाभ प्राप्त करें। इसके साथ ही संपत्ति करदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष का संपत्ति कर अग्रिम रूप से जमा करने पर 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं सौर ऊर्जा संयोजित भवनों के उपभोक्ताओं को संपत्ति कर में अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार विशेष वसूली शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शहर के अलग-अलग वार्डों और प्रमुख स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों के अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा के लिए उनके क्षेत्रों के नजदीक भी शिविर लगाए जा रहे हैं।

किस दिन कहां लगेगा वसूली शिविर
2 सितंबर, बुधवार
कुन्दनदास स्कूल के पास, शांतिनगर (हेमू कालानी वार्ड) तथा मंगलनगर पुलिया के पास (रामकृष्ण परमहंस वार्ड)।
3 सितंबर, गुरुवार
रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में पड़रवारा स्कूल के पास तथा सी.एल.पी. वार्ड में लक्ष्मी पान भंडार के आगे, खेरमाई मंदिर के पास।
4 सितंबर, शुक्रवार
नगर निगम कार्यालय एवं सभी जोन कार्यालयों में वसूली शिविर।
5 सितंबर, शनिवार
राम मनोहर लोहिया वार्ड में दुर्गा मंदिर के पास तथा वंश स्वरूप वार्ड में चंदी की दफई।
6 सितंबर, रविवार
फॉरेस्टर वार्ड में सुदर्शन बाल मंदिर स्कूल के पास तथा आचार्य विनोबा भावे वार्ड में दुर्गा चौक, खिरहनी।
7 सितंबर, सोमवार
किदवई वार्ड में प्रेमनगर स्थित तिलक कॉलेज के पास तथा श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में नयागांव।
8 सितंबर, मंगलवार
बालगंगाधर तिलक वार्ड में पहरुआ मंडी के पास तथा सावरकर एवं जगमोहनदास वार्ड के उपभोक्ताओं के लिए सरावगी सदन में।
9 सितंबर, बुधवार
गुरुनानक वार्ड में गजानन कॉम्प्लेक्स के पास तथा वेंकट एवं राजीव गांधी वार्ड के उपभोक्ताओं के लिए खिरहनी ओवरब्रिज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास।
10 सितंबर, गुरुवार
महाराणा प्रताप वार्ड में झिझरी, गुरैया बाबा के पास तथा बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास।

निगम प्रशासन ने जलकर एवं संपत्ति करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने नजदीकी वसूली शिविर में पहुंचकर जलकर राहत योजना के तहत 50 प्रतिशत छूट सहित संपत्ति कर में उपलब्ध छूट का लाभ प्राप्त करें। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को यह विशेष राहत उपलब्ध नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed