मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान, कटनी के 1737 छात्रों के खातों में पहुंचे 4.34 करोड़ रुपए लैपटॉप खरीदने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, डिजिटल शिक्षा से जुड़ेगा भविष्य

0

मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान, कटनी के 1737 छात्रों के खातों में पहुंचे 4.34 करोड़ रुपए
लैपटॉप खरीदने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, डिजिटल शिक्षा से जुड़ेगा भविष्य


कटनी। जिले के मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मंगलवार को नई उड़ान मिली, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत कटनी जिले के 1737 विद्यार्थियों के बैंक खातों में प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। जिले के विद्यार्थियों को कुल 4 करोड़ 34 लाख 25 हजार रुपए की राशि का लाभ मिला, जिसका उपयोग विद्यार्थी लैपटॉप खरीदने के लिए कर सकेंगे।
भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशभर के पात्र विद्यार्थियों के खातों में राशि अंतरित की। इस अवसर पर कटनी के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन सहित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा और सुना।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते दौर के अनुरूप तकनीकी ज्ञान और डिजिटल संसाधनों से जुड़ने का संदेश दिया। लैपटॉप के लिए मिली यह प्रोत्साहन राशि विद्यार्थियों के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके भविष्य को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल सामग्री तक पहुंच और तकनीकी ज्ञान अर्जित करने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थियों के लिए यह राशि उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आधुनिक तकनीक तक पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। कार्यक्रम में सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरि, संस्था के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed