रैक से कैंची निकालते ही युवक के सिर में घुसी कैंची, मचा हड़कंप

0

रैक से कैंची निकालते ही युवक के सिर में घुसी कैंची, मचा हड़कंप
कटनी।। घर में सिलाई का काम कर रहे 21 वर्षीय युवक के साथ एक पल में ऐसा हैरान कर देने वाला हादसा हो गया कि उसके सिर में कैंची घुस गई। रैक से कैंची निकालने के लिए हाथ उठाते ही अचानक कैंची युवक के सिर में जा धंसी। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
एनकेजे थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी निवासी राकेश विश्वकर्मा (21) पिता सीताराम विश्वकर्मा घर पर सिलाई का काम कर रहा था। जिस स्थान पर वह काम कर रहा था, उसके ऊपर बने रैक में कैंची रखी हुई थी। उसे निकालने के प्रयास में अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया।


घायल राकेश को उसका भाई रोहित विश्वकर्मा तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक कैंची युवक के सिर में फंसी हुई थी और डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी करते हुए उपचार कर रही थी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed