102 परिवारों के सपनों को मिला अपना आशियाना, चेहरे पर लौटी वर्षों पुरानी मुस्कान प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी से आवास आवंटन, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगम आयुक्त तपस्या परिहार के प्रयासों से साकार हुआ पक्के घर का सपना

0

102 परिवारों के सपनों को मिला अपना आशियाना, चेहरे पर लौटी वर्षों पुरानी मुस्कान
प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी से आवास आवंटन, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगम आयुक्त तपस्या परिहार के प्रयासों से साकार हुआ पक्के घर का सपना
कटनी।। किसी जरूरतमंद परिवार के लिए अपना पक्का घर महज ईंट-पत्थरों से बनी एक इमारत नहीं होता, बल्कि वह वर्षों से संजोया गया सपना, परिवार की सुरक्षा, बच्चों के बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद होता है। प्रेमनगर में बुधवार को कुछ ऐसा ही भावुक और खुशियों भरा दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 102 पात्र परिवारों को उनके अपने आशियाने का इंतजार खत्म हुआ।
नगर पालिक निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के अंतर्गत प्रेमनगर बस्ती में निर्मित 102 आवासों का पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को उनके आवास आवंटन पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगम आयुक्त तपस्या परिहार सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


आवास आवंटन के दौरान जैसे-जैसे लॉटरी में हितग्राहियों के नाम और आवास क्रमांक सामने आते गए, वैसे-वैसे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई देता रहा। किसी के लिए यह पल वर्षों की चिंता के खत्म होने का था तो किसी के लिए बच्चों के सुरक्षित भविष्य की शुरुआत का।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए स्वयं का पक्का मकान बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके सपनों को आकार देने का काम किया है। प्रेमनगर में 102 परिवारों को आवास मिलने से उनके जीवन में केवल छत ही नहीं आई, बल्कि सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान के साथ जीवन जीने का नया आधार भी मिला है।
आवास आवंटन पत्र हाथ में आते ही कई हितग्रिताओं की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। वर्षों से किराये या अस्थायी आवास में जीवन गुजार रहे परिवारों के लिए अब अपने घर की दहलीज पर कदम रखने का सपना सच हो गया।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने आवास प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर परिवार के लिए अपना घर उसके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को उनका अपना आशियाना मिलना केवल शासन की योजना का लाभ पहुंचाना नहीं, बल्कि उनके जीवन में खुशियों और आत्मसम्मान का नया अध्याय जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम कटनी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने हितग्राहियों से अपने नए घर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने की अपील की।

निगम आयुक्त तपस्या परिहार के नेतृत्व में योजना के क्रियान्वयन को मिली गति
शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाने में नगर निगम प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। निगम आयुक्त तपस्या परिहार के नेतृत्व में योजना के क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों की प्रक्रिया तथा आवास आवंटन को निर्धारित नियमों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से पूरा कराया गया। निगम प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि आवास आवंटन में पात्र हितग्राहियों को समान अवसर मिले। इसी उद्देश्य से स्वयं हितग्रिताओं के हाथों लॉटरी के माध्यम से आवास क्रमांक का चयन कराया गया। इस पारदर्शी प्रक्रिया से हितग्राहियों में विश्वास भी बढ़ा और उन्हें यह संतोष मिला कि उनका आवास उन्हें निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से मिला है। निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने इस अवसर पर कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने आवास प्राप्त करने वाले सभी परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए आवंटित आवास का निर्धारित नियमों के अनुसार उपयोग करने की अपील की।

जब नए घर की दहलीज पर पहुंची खुशियां
आवास आवंटन के बाद हितग्राही सुभाष कुरिल एवं सीमा श्रीवास्तव ने अपने-अपने नए आवास पर कलश पूजन एवं जल अर्पित कर विधिवत गृह प्रवेश किया। नए घर की दहलीज पर पहुंचते ही परिवारों के चेहरों पर जो खुशी दिखाई दी, वह इस पूरी योजना की सफलता को बयां कर रही थी।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने दोनों हितग्राहियों को गृह प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के लिए यह सिर्फ घर में प्रवेश नहीं, बल्कि एक नए और बेहतर जीवन में प्रवेश का अवसर है।

हितग्रिताओं ने कहा आज सिर्फ मकान नहीं, सुरक्षित भविष्य मिला
आवास प्राप्त करने वाले हितग्रिताओं ने शासन और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने परिवार के लिए पक्का घर होना उनका वर्षों पुराना सपना था। आर्थिक परिस्थितियों के कारण यह सपना पूरा करना कठिन था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके सपने को साकार करने का रास्ता आसान किया।
हितग्रिताओं ने कहा कि लॉटरी के माध्यम से स्वयं अपना आवास चुनना और फिर आवंटन पत्र प्राप्त करना उनके लिए बेहद खुशी और यादगार पल रहा। उनके अनुसार आज उन्हें सिर्फ एक मकान नहीं मिला, बल्कि अपने बच्चों और परिवार के लिए सुरक्षित भविष्य, स्थायित्व और सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार मिला है। निगम प्रशासन द्वारा हितग्रिताओं को आवास आवंटन से संबंधित नियमों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि आवास की निर्धारित संपूर्ण राशि जमा करने के बाद ही आधिपत्य पत्र जारी किया जाएगा। आवंटित आवास का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवास को किराये पर देने अथवा किसी अपात्र व्यक्ति को आवास में रहने देने की स्थिति में आवंटन निरस्त किया जा सकता है तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल, उपयंत्री जेपी सिंह बघेल सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही उपस्थित रहे। प्रेमनगर में 102 परिवारों को मिला यह आशियाना इस बात का सुखद उदाहरण बना कि जब शासन की जनकल्याणकारी योजना, निगम प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशील पहल एक साथ मिलती है, तो जरूरतमंद परिवारों के वर्षों पुराने सपने हकीकत में बदल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed