दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोपी जंगल से गिरफ्तार एनकेजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

0

दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोपी जंगल से गिरफ्तार
एनकेजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
कटनी।। एनकेजे थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ग्राम सिमरा के जंगल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार महिला थाना से प्राप्त जीरो एफआईआर की डायरी के आधार पर प्रकरण की जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान अभियोक्त्री के कथन दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक कथनों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी रामसुजान कोल (45), पिता सुमेरा कोल, निवासी ग्राम सिमरा, थाना एनकेजे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद एनकेजे पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम सिमरा के जंगल में घेराबंदी कर रामसुजान कोल को अभिरक्षा में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed