सेवा संकल्प में दिखा सेवा का संकल्प, कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान जिला चिकित्सालय में वृहद रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने आगे आए लोग
सेवा संकल्प में दिखा सेवा का संकल्प, कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान
जिला चिकित्सालय में वृहद रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने आगे आए लोग


कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। रक्तदाताओं के इस योगदान से संग्रहित रक्त बीमार, घायल एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वयं रक्तदान किया और आमजन को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में अब तक कई यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है तथा रक्तदान का सिलसिला अभी जारी है। जिला चिकित्सालय में पहुंच रहे रक्तदाताओं में सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का भाव दिखाई दे रहा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है।