प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
कटनी।। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कटनी की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महापौर श्रीमती सूरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और नेतृत्व देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है। महापौर ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।