ग्राम खजूरी में सट्टे पर निवार पुलिस की दबिश, दो सटोरिए गिरफ्तार सट्टा-पट्टियां और ₹500 नगद बरामद, सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

0

ग्राम खजूरी में सट्टे पर निवार पुलिस की दबिश, दो सटोरिए गिरफ्तार

सट्टा-पट्टियां और ₹500 नगद बरामद, सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों और सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी निवार पुलिस ने ग्राम खजूरी में दबिश देकर सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टियां, डॉट पेन और ₹500 नगद बरामद किए हैं। वहीं सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को चौकी निवार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खजूरी में कुछ लोग सट्टा-पट्टी काटकर रुपए-पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से रोहित यादव पिता रमेश यादव (25), निवासी खजूरी और मनीष यादव पिता रविप्रकाश यादव (36), निवासी खजूरी को सट्टा-पट्टी सहित पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल ₹500 नगद, सट्टा-पट्टियां और डॉट पेन बरामद किए गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान सट्टा खिलाने वाले दीपक उर्मलिया और मोहित यादव, दोनों निवासी खजूरी, मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं धारा 49 बीएनएस के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र द्वारा की गई। कार्रवाई में सउनि राजेश कोरी, गौरव सेन, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed