गुजरात से 17 वर्षीय नाबालिग को दस्तयाब कर बड़वारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार अपहरण के मामले में जांच के दौरान सामने आया मामला, आरोपी को न्यायालय में किया पेश

0

गुजरात से 17 वर्षीय नाबालिग को दस्तयाब कर बड़वारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

अपहरण के मामले में जांच के दौरान सामने आया मामला, आरोपी को न्यायालय में किया पेश

कटनी। बड़वारा थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया है। पुलिस ने नाबालिग के कथनों के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी लवकेश उर्फ लवकुश कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को फरियादी ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 556/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। साइबर तकनीक और अन्य माध्यमों से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप 3 अक्टूबर को गुजरात से नाबालिग को दस्तयाब किया गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग द्वारा दिए गए कथनों के आधार पर पुलिस को आरोपी लवकेश उर्फ लवकुश कुशवाहा द्वारा उसका अपहरण करने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह एवं रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत, महिला आरक्षक रुपाली यादव तथा साइबर सेल आरक्षक दीपक की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed