खिरहनी-बरगवां अंडरपास में नो-पार्किंग पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 25 वाहन चालकों पर जुर्माना

0

खिरहनी-बरगवां अंडरपास में नो-पार्किंग पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 25 वाहन चालकों पर जुर्माना

कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को खिरहनी ओवरब्रिज एवं बरगवां ब्रिज के नीचे अंडरपास में कार्रवाई की। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने खिरहनी ओवरब्रिज अंडरपास और बरगवां ब्रिज के नीचे अंडरपास में निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि ओवरब्रिज, अंडरपास, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा करने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की स्थिति भी निर्मित हो सकती है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed