पहाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश

0

पहाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश
कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल एवं कलेक्टर आशीष तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर एवं वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर उपचार व्यवस्था, मरीजों की सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी।
समय पर मिले उपचार, समस्या पर रहे नजर
कलेक्टर आशीष तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को पर्याप्त एवं समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed