चांडक चौक पर जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक पुलिस ने लगाए अस्थायी डिवाइडर और कोन वाहनों की आवाजाही होगी व्यवस्थित, गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर लगेगी रोक

0

चांडक चौक पर जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक पुलिस ने लगाए अस्थायी डिवाइडर और कोन
वाहनों की आवाजाही होगी व्यवस्थित, गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर लगेगी रोक


कटनी। शहर के प्रमुख चांडक चौक पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। चौक पर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए अस्थायी डिवाइडर और प्लास्टिक कोन लगाए गए हैं। इससे वाहनों को निर्धारित दिशा में चलाने, अनावश्यक क्रॉसिंग रोकने और यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/यातायात) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह और उनकी टीम ने चांडक चौक पर यह व्यवस्था की है।

अनावश्यक क्रॉसिंग से जाम की समस्या होगी कम
चांडक चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई बार आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे में अस्थायी डिवाइडर और कोन के जरिए वाहनों को निर्धारित दिशा में चलाने की व्यवस्था बनाई गई है। इससे वाहन चालकों के मनमाने तरीके से रास्ता बदलने और बीच चौराहे से क्रॉसिंग करने पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यातायात पुलिस मौके पर व्यवस्था की निगरानी भी करेगी, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित दिशा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देश मानने की अपील की है। साथ ही चौराहे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने और गलत दिशा से प्रवेश करने से बचने की सलाह दी है। पुलिस का उद्देश्य शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के साथ सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed