1 नवंबर को निकलेगा संघ का भव्य पथ संचलन, फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में होगा समापन तीन स्थानों से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा संचलन, विजयादशमी उत्सव में शामिल होंगे नगर के स्वयंसेवक

0

1 नवंबर को निकलेगा संघ का भव्य पथ संचलन, फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में होगा समापन
तीन स्थानों से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा संचलन, विजयादशमी उत्सव में शामिल होंगे नगर के स्वयंसेवक
कटनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कटनी नगर में रविवार, 1 नवंबर को विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नगर के सभी स्वयंसेवक सहभागिता करेंगे। नगर के तीन अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन निकाला जाएगा, जिसका समापन शाम 4:30 बजे फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में होगा।
संघ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पथ संचलन दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। इसके तहत शिव एवं सुभाष उपनगर का संचलन नदीपार स्थित सत्य ज्योति मैरिज गार्डन से निकलेगा। वहीं, माधव एवं रंगनाथ उपनगर का पथ संचलन कटाए घाट मोड़ स्थित निर्मल सत्य गार्डन से तथा तिलक एवं एनकेजे उपनगर का संचलन प्लेटफॉर्म नंबर 5 स्थित लाल ग्राउंड से प्रारंभ होगा।
तीनों स्थानों से निकलने वाले पथ संचलन का समापन शाम 4:30 बजे फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड, कटनी में होगा। आयोजन को लेकर संघ की ओर से सभी स्वयंसेवकों से पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
नगर कार्यवाह की ओर से सभी स्वयंसेवकों से विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन में सक्रिय सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed