अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 मामलों में 10 आरोपी पकड़े बड़वारा और निवार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दी दबिश, 100 पाव देशी शराब और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

0

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 मामलों में 10 आरोपी पकड़े
बड़वारा और निवार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दी दबिश, 100 पाव देशी शराब और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
कटनी।। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर बड़वारा पुलिस और चौकी निवार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इस दौरान 100 पाव देशी प्लेन शराब, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 150 रुपये नकद जब्त किए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने 28 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के सात अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। वहीं, ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौकी निवार पुलिस ने ग्राम तखला, ठरका और धपई क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री के तीन मामले दर्ज किए।

बड़वारा पुलिस ने सात स्थानों पर की कार्रवाई
बड़वारा पुलिस ने ग्राम जगतपुर उमरिया में नीरज गुप्ता के कब्जे से पांच लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। ग्राम झिंझरी में दिनेश चौधरी के पास से 17 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। ग्राम चपहनी में मोहम्मद जमील और ग्राम मझगवां में दिनेश सोनी उर्फ दिनु के कब्जे से पांच-पांच लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
ग्राम चांदन में अजय यादव के पास से 17 पाव और ग्राम धनवारा में मुरलीधर सिंह के कब्जे से 16 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। वहीं, ग्राम मझगवां में संतोष कुशवाहा को अपनी दुकान में लोगों को शराब पिलाते पाए जाने पर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इन सात मामलों में कुल 50 पाव देशी प्लेन शराब, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 150 रुपये नकद जब्त किए गए।

ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की कार्रवाई
चौकी निवार पुलिस ने ग्राम धपई और ठरका सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश देकर तीन आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, धपई निवासी विक्की उर्फ विकास सिंह के पास से 18 पाव, रामकिशोर बर्मन के पास से 16 पाव और ठरका निवासी रतन आदिवासी के पास से 16 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। विक्की उर्फ विकास सिंह से जब्त शराब की कीमत 1,800 रुपये बताई गई है।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम की रही भूमिका
बड़वारा क्षेत्र में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, मोनेन्द्र सिंह एवं रामनाथ साकेत सहित प्रधान आरक्षक दानबहादुर सिंह परस्ते, नीतेश डोंगरे, पवनराज तथा आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी और गौरीशंकर राजपूत की भूमिका रही। वहीं, निवार पुलिस की कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश कोरी तथा आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा और अरविंद शामिल रहे। जिले में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed