सेमरहा जलाशय को 10 वर्षीय पट्टे पर देने के लिए 18 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 04 नवंबर 2026/जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत अधियारखोह स्थित सेमरहा जलाशय को 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


इच्छुक आवेदक 18 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन जनपद पंचायत गौरेला कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरेला से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरहा जलाशय का औसत जलक्षेत्र 21 हेक्टेयर है।



उक्त जलाशय को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10 वर्षों के लिए पट्टे पर दिया जाना है। इच्छुक आवेदक पट्टा आवंटन से संबंधित नियमों, शर्तों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए जनपद पंचायत गौरेला कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

