बड़ी खबर…55 हजार नगदी, 09 नग मोबाइल एवं सात मोटर साइकिल सहित दस जुआरी गिरफ्तार
खैरहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरौंजा में देर रात दबिश
(सुधीर शर्मा-9754669649)

शहडोल। बीते कई माह से सिरौंजा गांव जुआ फड़ संचालित होने की खबर पुलिस को मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए खैरहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि बुधवार की देर रात धनपुरी व बुढ़ार पुलिस के साथ सयुंक्त टीम बनाकर मुखबिर की निशानदेही पर दबिश दी गई, जहां से दस जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जुआरियों से 54 हजार 900 रुपये नगदी, 09 नग मोबाइल एवं सात मोटर साइकिल जब्त किया है।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि सिरौंजा गांव के अरविंद जायसवाल नामक व्यक्ति के बाड़े में जुआ फड़ संचालित होने की खबर मिली थी। जहां पर संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में उमाकांत तिवारी पिता रामाधार तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी अरझुला, गुड्डू जायसवाल पिता अरविंद जायसवाल उम्र 26 वर्ष निवासी सिरौंजा, पुष्पेंद्र जायसवाल पिता दिनेश जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी सिरौंजा, घनश्याम जायसवाल पिता सुखराम जायसवाल उम्र 45 वर्ष, चंद्रप्रकाश उर्फ चपटा पिता अवधेश जायसवाल उम्र 32 वर्ष, विवेक जायसवाल पिता रामलला जायसवाल उम्र 28 वर्ष, अरविंद जायसवाल पिता दयाली जायसवाल उम्र 52 वर्ष, पंचम सिंह पिता भारत सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी राजेंद्रा कालोनी, विश्शू उर्फ ब्रजराज किशोर पिता रामसुवन उर्फ मिट्ठू जायसवाल उम्र 38 वर्ष, के अलावा एक अन्य आरोपी का नाम शामिल है।
इनकी रही भूमिका
उक्त करवाई में पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल के निर्देशन में खैरहा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार, धनपुरी थाना प्रभारी सुदीप सोनी, बुढ़ार थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के अलावा बीएस तोमर, आरक्षक रोशन, दलवीर सिंह, शाऊल मोरिष, थाना बुढ़ार से उप निरीक्षक विपिन पाल, ब्रजेंद्र मार्को, प्रधान आरक्षक रामेश्वर पांडेय, दिव्य प्रकाश, जवाहर, नवीन सिंह, बालेन्द्र सिंह, संतीश चौरसिया, चालक कृष्णा, कृष्णकांत तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
पूर्व जस व उपसरपंच भी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि सिरौंजा ग्राम पंचायत के दो प्रतिनिधि भी इस कार्रवाई में पकड़े गए है। जिनमे पूर्व जनपद सदस्य अरविंद जायसवाल एवं वर्तमान उपसरपंच विश्शू उर्फ ब्रजराज किशोर के नाम शामिल है। खबर यह भी है कि उक्त दोनों की सह पर बीते कई दिनों से जुआ संचालित हो रहा है। देर रात पुलिस ने जुआरियों को अरविंद जायसवाल के बाड़े से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गांव के कुछ अन्य जुआ सरगना अभी पुलिस की पकड़ से दूर है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।