चिन्मय को गोहपारू की कमान, रामसेवक व बली का भी तबादला

चिन्मय को गोहपारू की कमान, रामसेवक व बली का भी तबादला

(शुभम तिवारी)

शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाहा द्वारा विभाग अंतर्गत तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें आरक्षी केंद्र बुढ़ार में पदस्थ उप निरीक्षक चिन्मय मिश्रा को स्थानांतरित कर गोहपारू थाने का प्रभारी बनाया गया है।

वही पुलिस लाइन से सहायक उपनिरीक्षक रामसेवक द्विवेदी का स्थानांतरण यातायात थाने के लिए किया गया है, इसके अलावा पुलिस लाइन से ही सहायक उपनिरीक्षक जय बलि से का तबादला जयसिंह नगर थाने के लिए किया गया है, तीनों नियुक्तियां आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों ही गोहपारु थाने से प्रभारी सुभाष द्विवेदी को वहां से हटाया गया था, जिसके बाद गोहपारू थाना प्रभारी का पद खाली था।

You may have missed

error: Content is protected !!