फिर दिखा नक़ली खाद-बीज का असर व खाद की कालाबाजारी
(अनिल तिवारी)
शहडोल।कमलनाथ सरकार ने “शुद्ध के लिये युद्ध” के तहत अमानक खाद-बीज के ख़िलाफ़ बड़ा अभियान चलाकर किसानों को शुद्ध खाद-बीज उपलब्ध कराया था।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आधार बहादुर सिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार में फिर नक़ली खाद-बीज का गंदा धन्धा शुरू हो गया है।
जिले जैतपुर के किसानों को हो रही खाद की दिक्कत सोसाइटी में लंबी कतार किसानों में हड़कंप सरकारी दर पर सोसाइटी से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।इसी तरह का हाल जिले भर में बना हुआ है। अभी तक आधार कार्ड पर खाद दिया जा रहा था लाइन में लगने के बाद एकाएक बताया गया कि आप सब पट्टे लेकर आएं यह साबित करता है कि वहां पर सोसाइटी के माध्यम से गड़बड़ियां हो रही है बाजार में कालाबाजारी करते हुए ऊँचे दामों पर खाद मिल रहा है इससे स्पष्ट है कि खाद की कमी नहीं है बल्कि कालाबाजारी है, किसानों का शोषण है,इसके खिलाफ किसान उद्वेलित हैं जिला प्रशासन ध्यान दें अन्यथा वहां उग्र आंदोलन के लिए किसान मजबूर होगा। वही इस सम्बंध जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने कलेक्टर सतेंद्र सिंह को अवगत कराते हुए इस दिशा में उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं कलेक्टर ने आश्वासन दिया और कहा कि किसी तरह की कोई कालाबाजारी नहीं होने देंगे किसानों को सहज रूप से खाद बीज उपलब्ध होगा। इस पर पूरी गंभीरता के साथ काम किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि कहीं भी कोई गड़बड़ी होगी उस पर कड़ी कार्यवाही होगी, उन्होंने बताया कि खाद बीज का भंडार आ चुका है किसानों को किसी तरह की कोई कोई भी दिक्कतनहीं उठानी पड़ेगी उन्हें आसानी से खाद बीज सोसाइटी से उपलब्ध होगा अगर कोई कर्मचारी अधिकारी इस पर लापरवाही बरत था तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।