राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह शिवपुरी और ग्वालियर प्रवास पर
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह शिवपुरी और ग्वालियर प्रवास पर
भोपाल।

उद्यानिकी, खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह 24 दिसम्बर को शिवपुरी जिले के करेरा जायेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री श्री कुशवाह 23 दिसम्बर की रात्रि भोपाल से शिवपुरी पहुँचकर 24 दिसम्बर को सुबह 10 बजे शिवपुरी से रवाना होकर पूर्वान्ह 11 बजे करेरा पहुँचेंगे। करेरा में उद्यानिकी विभाग के एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह दोपहर बाद करेरा से ग्वालियर जिले के भितरवार के लिये रवाना होंगे और अपरान्ह 3 बजे भितरवार पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य मंत्री श्री कुशवाह 24 दिसम्बर को ही शाम 5 बजे भितरवार से ग्वालियर के लिये रवाना होंगे और ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेंगे।