दुर्गा पंडालों में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मां दुर्गा के दर्शन कर भंडारों में किया प्रसाद वितरण

0

दुर्गा पंडालों में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मां दुर्गा के दर्शन कर भंडारों में किया प्रसाद वितरण
कटनी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर एवं पार्षद श्रीमती राजकुमारी जैन, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मिथलेश जैन, जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष  पंकज गौतम एवं अंकित चतुर्वेदी विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचे। सभी ने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
दुर्गा पंडालों में दर्शन के दौरान नेताओं ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भंडारों में शामिल होकर सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण किया। नवरात्र के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। देवी आराधना, सेवा और सामाजिक सहभागिता के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed