पांच कथा वक्ताओं ने की भागवत कथा
(सुनील मिश्रा) -9755476196
खैरहा। नगर स्थित अधिवक्ता अजीत शुक्ला के आवास में उनकी दिवंगत माता जी रामबाई शुक्ला की स्मृति में कथा का आयोजन हुआ। भागवत कथा के दौरान सर्वप्रथम पूज्या प्रांशी जी ने कथा वाचन किया, जिसके बाद क्रमश: शीतम प्रभा, साध्वी उर्मिला देवी, श्रीजी पयासी एवं जया मिश्रा ने भक्तों को कथा रूपी अमृत का रसपान कराया। कथा के दौरान क्षेत्र से श्रोताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, एक दिवसीय कथा का दौर देर शाम तक चलता रहा।