राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण जनसंपर्क अभियान कार्यालय का हुआ शुभारंभ
करकेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सरस्वती विद्यालय से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संपर्क महा अभियान कार्यालय के शुभारंभ को लेकर छात्रों द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी रैली निकालकर गांव बस्ती होते हुए बस स्टैंड कार्यालय में पहुंचे, जहां बैंडबाजा, पटाखों के बीच रैली और राम झांकी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात राम लक्ष्मण सीता की विधिवत पूजा-पाठ अर्चन के बाद कार्यक्रम को गति दी गई । कार्यक्रम के दौरान बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह के मुख्य अतिथि में दीप प्रज्वलित कर पूजा हुई।
समर्पण भाव से करेंगे सहयोग
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संपर्क महा अभियान कार्यालय का आज शुभारंभ हुआ है, प्रत्येक हिंदू के समर्पण से बनेगा राम जन्मभूमि मंदिर इस उद्देश्य के माध्यम से लोग घर- घर जाएंगे और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संपर्क करेंगे, हिंदू के सहयोग से भगवान रामचंद्र जी का अयोध्या में भव्य मंदिर बनेगा 135 करोड़ जनसंख्या के द्वारा अपना सहयोग प्रदान करेंगे। जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने भी लोगों से वह हिंदू से सबसे सहयोग की आशा करते हुए राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही गई, भाजपा कार्यकर्ता समर्पण भाव से काम करेंगे और महा जनसंपर्क महा अभियान की रूपरेखा घर-घर जाकर लोगों को संदेश देंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विजय अग्रवाल सरस्वती विद्यालय के व्यवस्थापक, तीरथ तिवारी, गेंद लाल यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह, नौरोजाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी, शंकर निगम, भैया बहादुर सिंह, राकेश द्विवेदी, आकाश गुप्ता, वेद प्रकाश, शुभम मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, विजय चतुर्वेदी, तीरथ तिवारी व सरस्वती विद्यालय के शिक्षक शिवकुमार तिवारी, रमेश वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, हरिदास झरिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।