जोडों के दर्द का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर राधा पैलेस में आज और कल
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर- जिला मुख्यालय स्थित रेल्वे फाटक के पास राधा पैलेस में 18 एवं 19 मार्च को निःशुल्क जोडों के दर्द का शिविर आयोजित किया जा रहा है उक्त आशय की जानकारी देते हुये शिविर में आयोजक लोकतंत्र सेनानी श्री मूलचन्द अग्रवाल ने बताया है कि वर्षो के घुटना दर्द, गठियाबात, हाथ, पैर, कंधा, ऐडी, उंगली के दर्द से परेशान लोगो के उपचार के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि राधा पैलेस में आयोजित शिविर को सफल बनाने के लिये बृजमोहन अग्रवाल, राकेश, राजेश, अनमोल अग्रवाल द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। शिविर क संबंध में आवश्यक जानकारी हेतु निम्न मोबाईल नम्बर 9993973418 9407848344,9981215108 पर सम्पर्क किया जा सकता है।