सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति कर रहे जागरूक
सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति कर रहे जागरूक


कटनी – निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में नगर प्रशासन द्वारा अपनी सहयोगी संस्था के माध्यम से नगर में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत निगम की सहयोगी संस्था द्वारा विगत दिवस नगर के विभिन्न वार्डो में नागरिकों से संपर्क कर असुरक्षित रूप से सैप्टिक टेंक की होनें वाली सफाई की गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलनें की संभावना बनी रहती है। सैप्टिक टेंक के कीटाणु किसी न किसी माध्यम से घरों में प्रवेश कर हमें बीमार बनाते है। हैल्पलाईन नंबर 14420 पर काॅल करनेें सुरक्षित टेप्टिक, सीवर की सफाई करानें हेतु जागरूक किया गया। सहयोगी संस्था द्वारा विगत दिवस नगर के विभिन्न स्थलों विश्कर्मा पार्क के सामनें, सुभाष चैक, मीट मार्केट, दुर्गा चैक बस्ती, प्रेमनगर बस्ती आदि स्थलों में नुक्कड नाटक के आयोजन के माध्यम से कचरे के विभिन्न प्रकारों की जानकारी प्रदान करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करनें तथा कोरोना संक्रमण के प्रसार से बचनें हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करनें की अपील की गई।