वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर विजयराघवगढ़ पुलिस की नजर करीब 250 लोगों के आधार कार्ड व मोबाइल नंबर जुटाए, दस्तावेजों का हो रहा सत्यापन

0

वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर विजयराघवगढ़ पुलिस की नजर
करीब 250 लोगों के आधार कार्ड व मोबाइल नंबर जुटाए, दस्तावेजों का हो रहा सत्यापन
कटनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मिली शिकायतों पर विजयराघवगढ़ पुलिस ने वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में कार्रवाई शुरू की है। ग्राम कारीतलाई, पिपरा, गुड़ेहा, कुसमा और बम्हौरी में वन भूमि का भौतिक निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिन्हित किया गया।
22 सितंबर को करीब 250 महिला-पुरुष थाना विजयराघवगढ़ पहुंचे, जहां उनके आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लेकर दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार संबंधित लोग मुख्य रूप से मैहर, सतना, रीवा, सीधी और शहडोल जिलों के बताए जा रहे हैं। राज्य वन विकास निगम के रेंज ऑफिसर नायडू एवं टीम की मौजूदगी में लोगों को वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई।
अतिक्रमणकारी मुख्य रूप से मैहर, सतना, रीवा, सीधी और शहडोल जिले के हैं। सभी के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed