पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
कटनी। कुठला बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ जित्तू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की रात घर के बाहर बैठने की बात को लेकर अजय पटेल और उसके भाई प्रभुदयाल का जितेंद्र यादव, नरेश यादव एवं अभय साहू से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट की और जितेंद्र ने प्रभुदयाल के पेट में चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर जितेंद्र यादव उर्फ जित्तू, नरेश यादव और अभय उर्फ मद्दू साहू को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ कोतवाली में अपराध क्रमांक 1069/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टैंड नेहा मौर्य सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed